भारत के माइनस डिग्री वाले स्थान

Share:

हैलो दोस्तो कैसे हैं आप सभी। आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग journey of our india में।

दोस्तो दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहाँ तापमान माइनस में बना रहता है भारत में भी ऐसे कई स्थान हैं जहाँ का तापमान सर्दियों में माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। इस बार हम आपको ऐसे ही कई स्थानों के बारे में बता रहे हैं जहाँ गर्मी में भी तापमान न्यूनतम बना रहता है। तो आइये जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में -

1. द्रास

आपको यह जानकारी हैरानी हो सकती है कि दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान भारत में पाया जाता है। इस जगह का नाम है द्रास। कारगिल जिले में आने वाली इस जगह का तापमान कुछ भागों में सामान्यतः 15 डिग्री सेल्सियस तक होता है लेकिन ठंड में यही तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। इसी कारण द्रास को भारत की सबसे ठंडी जगह कहा जाता है। इसे लोग लद्दाख का प्रवेष द्वार नाम से भी जानते हैं।


2. लेह
लेह, लद्दाख की राजधानी है। पर्यटकों के घूमने की यह मनपसंद जगह मानी जाती है। हर साल हजारों सैलानी यहाँ गर्मी के मौसम में घूमने के लिये आते हैं। पर्यटकों के लिये यहाँ कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता रहता है। लेह का तापमान गर्मी में भी बहुत कम बना रहता है लेकिन सर्दियों में यहाँ का तापमान - 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।


3. श्रीनगर
श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर की राजधानी है। यहाँ गर्मियों के मौसम में भी तापमान औसतन 27.1 डिग्री सेल्सियस तक ही हो पाता है पर ठंड के मौसम में यह -3 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ठंडी जगह होने के कारण यहाँ हर साल गर्मी के मौसम में लाखों पर्यटक घूमने के लिये आते हैं।


4. कीलॉन्ग
भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक हिमाचल प्रदेष का कीलॉन्ग है जहाँ गर्मी के मौसम में भी तापमान औसतन 25 डिग्री सेल्सियस तक ही जाता है। ठंड के दिनों में यही तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।


5. गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक भारत के सबसे ठंडों स्थानों में गिनी जाती है। यहाँ गर्मी के मौसम में तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस तक जाता है लेकिन ठंड के दिनों में यही तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है। इसी कारण यहाँ भी गर्मी के दिनों में लाखों पर्यटक घूमने के लिये आते हैं।



इन जगहों के अलावा भारत में और भी कई जगहें हैं जहाँ का मौसम गर्मी में भी बेहद कम बना रहता है। इसलिये गर्मियों में यह लोगों के घूमने की पहली पसंद होते हैं। शिमला, मनाली, पेलिंग, मसूरी, मुन्नार, कुन्नूर, ऑली, ऋषीकेश भी ऐसी जगहें हैं जहाँ गर्मियों में भी औसतन तापमान कम बना रहता है।

दोस्तों ये थे भारत के वे डेस्टिनेशन जहाँ का तापमान गर्मी में भी बहुत कम बना रहता है। गर्मी के दिनों में इन जगहों पर जाकर शांति और सुकून का एहसास होता है। 

ये जानकारी आपको कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताना न भूलें।

journey of our india में हम आपको ऐसी ही कई और महत्वपूर्ण जानकारियों से रूबरू कराते रहेंगे। आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करना न भूलें।

नेक्सट टाइम मिलते हैं एक और नई जानकारी के साथ तब तक के लिये जय हिन्द।



No comments