Scholarships for indian students in india 2020 : भारत में पीएच.डी. और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के लिये स्कॉलरशिप

Share:


स्कॉलरशिप और फैलोशिप से करें विदेश में पढ़ाई 


(Scholarships for indian students in india 2020)
मानव सभ्यता को सभ्य बनाने में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। प्रत्येक देश की सरकार का प्रयास होता है कि उस देश के सभी बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। इसलिये शिक्षा को मानव के बुनियादी अधिकार के रूप में निरूपित किया गया है। हमारे देश में भी बच्चों को बुनियादी शिक्षा का अधिकार प्राप्त है और सरकारी स्कूलों में मुफत शिक्षा दी जा रही है। हालिया दौर में एक ओर सरकारी विद्यालय और दूसरी तरफ प्राईवेट स्कूलों द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी बच्चे दसवी कक्षा तक एकसमान तथा ग्यारहवी कक्षा से विषय विशेष की पढ़ाई करते हैं। इसके बाद काॅलेज में उच्च शिक्षा का अध्ययन करते हैं किन्तु सभी छात्रों को इस यात्रा में कुछ विशेष परिस्थ्तियों से हमेशा दो-चार होना पड़ता है जिनसे उनके अध्ययन में व्यवधान उत्पन्न होता है। वे अपने मनोकूल विषय मेें पढ़ाई निरंतर जारी नहीं रख पाते। 

इसमें एक कारण है मार्गदर्शन का अभाव। वहीं दूसरी ओर अध्ययन में आने वाली आर्थिक दिक्कत से भी छात्रों को पढ़ाई छोड़ने के लिये मजबूर होना पड़ता है। आर्थिक अभाव के कारण प्रतिवर्ष लाखों छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते। विशेषकर विज्ञान के छात्र क्योंकि विज्ञान शिक्षा एवं शोध कार्यक्रम बेहद महंगे है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन प्रतिभाशाली छात्रों का होता है जो हायर सेकण्डरी कक्षाओं तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ पढ़ाई करते हैं लेकिन आर्थिक अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। छात्रों को इन परिस्थितयों से निजात दिलाने के लिए सरकार तथा निजी संस्थाओं द्वारा कई छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं लेकिन जानकारी के अभाव में छात्र इनका लाभ नहीं ले पाते और उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुये यहां विज्ञान शिक्षण एवं अनुसंधान को लेकर चलाये जा रहे राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है ताकि विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का आकाश सूना न रहे तथा देश को प्रतिभाशाली वैज्ञानिक, इंजीनियर और अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्राप्त हो सकें। तो आईये शुरूआत करते हैं — 



डाॅ. मनमोहन सिंह स्कॉलरशिप 

manmohan singh scholarship
st john's college university of cambridge

विज्ञान एवं तकनीक, अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान में पीएचडी करने के लिए कैम्ब्रिज के सेंट जाॅन काॅलेज द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वे प्रतिभाशाली छात्र जो विज्ञान और तकनीकी विषयों में उच्च गुणवत्ता के साथ अनुसंधान कार्य करना चाहते हैं। उन शोधार्थियों के लिये यह सर्वाधिक उपयुक्त छात्रवृत्ति योजना है। 

डाॅक्टर मनमोहन सिंह कैम्ब्रिज के सेंट जाॅन काॅलेज से स्नातक तथा आनरेरी फैलो हैं। इसलिये उनके नाम पर काॅलेज द्वारा 2007 में स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की गई, जो भारत के उन प्रतिभाशाली छात्रों को प्राप्त होती है, जो विज्ञान, तकनीक, सामाजिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र में डाॅक्टरेट करना चाहते हैं। यह छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए एक निश्चित प्रक्रिया है जिसमें छात्र को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने हेतु आवेदन प्रस्तुत करना होता है, इसमें आवेदन के साथ ही काॅलेज का चयन भी करना होता है। इसमें आप सेंट जाॅन काॅलेज का चयन कर सकते हैं। 

स्कॉलरशिप चयन के लिये निश्चित मापदंड हैं 

  • आवेदक का संबंधित विषय में स्नातकोत्तर होना आवश्यक है।
  • आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष तथा अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। 


स्कॉलरशिप में मिलने वाली सुविधा 
  • छात्र को शिक्षण शुल्क मिलता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय एयर फेयर प्राप्त होता है।
  • छात्र को रहने हेतु स्टायफंड मिलता है। 
  • यूनाईटेड किंगडम का वीसा संबंधी समस्त खर्च छात्र को संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 


इस छात्रवृत्ति से जुड़ी और अधिक जानकारी सेंट जॉन काॅलेज की वेबसाइट या निम्न लिंक से 
http://www.joh.cam.ac.uk/dr-manmohan-singh-scholarships  प्राप्त की जा सकती हैं।  


                                                                   ------------------------

                                             डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाॅम पोस्ट ग्रेजुएट स्कॉलरशिप 

Queen's University Belfast

वे युवा जो इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च अध्ययन करना चाहते हैं। उनके लिए क्वीन विश्व विद्यालय बेल्फास्ट द्वारा चलाया जाने वाला स्कॉलरशिप प्रोग्राम बेहतर अवसर हैं। इसमें छात्र इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, कम्प्यूटर साइंस, मेकेनिकल, एयरोस्पेस, केमेस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि विषयों में स्नातकोत्तर कर सकते हैं।

स्कॉलर​शिप प्राप्त करने की प्रक्रिया 

इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए आवेदक को विश्व विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड करना होता है। जिसे संपूर्ण जानकारी के साथ वापस ई-मेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया जाता है। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया होती है जो भारत में ही किसी भी शहर में या स्काईप वीडियो कॉल के माध्यम से लिया जाता है। इस सारी प्रक्रिया में चयनित होने के बाद छात्र इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में मास्टर्स डिग्री कर सकता है। विश्व विद्यालय द्वारा छात्र को 3000 यूरोे की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।

इस छात्रवृत्ति से जुड़ी संपूर्ण जानकारी निम्न लिंक

                                                                     ------------------------

फेसबुक फैलोशिप प्रोग्राम

facebook phd fellowship programme

कम्प्यूटर साइंस, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिस्टम आर्किटेक्चर आदि विषयों में जो छात्र नियमित रूप से पीएचडी करना चाहते हैं उनके लिए फेसबुक द्वारा दी जाने वाली यह फैलोशिप बेहद मददगार साबित हो सकती है। यह एक ग्लोबल फैलोशिप है जिसके लिए दुनियाभर से किसी भी देश का छात्र आवेदन कर सकता है। फेसबुक द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल के अंतर्गत इस फैलोशिप कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। वे छात्र जो गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कार्य करना चाहते हैं उन्हे दो वर्षों के लिए फैलोशिप दी जाती है।

फैलोशिप में मिलने वाली सुविधा

  • फैलोशिप के दो वर्षों में छात्रों को टयूशन फीस वार्षिक अनुदान के रूप में 37000 हजार डाॅलर दिेये जाते हैं।
  • फेसबुक कार्यालय में शोधकार्य का प्रदर्शन करने हेतु अलग से भुगतान होता है। 
  • इंटर्नशिप के लिए भी भुगतान सुविधायें प्रदान की जाती है। 

इस तरह फेसबुक का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को सभी सुविधायें देते हुए उनके कौशल का विकास करना एवं अनुसंधान से प्राप्त परिणामों का समाजहित में उपयोग करना होता है। 

इस महत्वकांक्षी फैलोशिप को प्राप्त करने हेतु निम्न दस्तावेजों की आवश्यता होती है। 

  • शोध संबंधी कार्य की एक रूपरेखा बनाकर प्रस्तुत करना होता है, जिसमें शोध से होने वाले लाभों और उसकी उपयोगिता की जानकारी होनी चाहिये।
  • आवेदक का विस्तृत परिचय।
  • दो व्यक्तियों के अनुशंसा पत्र।  
         1. सलाहकार।
         2. शैक्षिक तथा औघोगिक क्षेत्र का प्रतिनिधि।


फैलोशिप के बारे में और अधिक जानकारी यहां दी जा रही लिंक द्वारा प्राप्त की जा सकती है। www.facebook.com/careers/program/fellowship2014.
                                                                 ------------------------


न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप

newzeland commonwealth scholarship for masters and phd 2020


भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से न्यूजीलैंड में पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करने के लिये “न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप” हर साल प्रदान की जाती है। इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत भारत का कोई भी मेधावी विद्यार्थी उच्च शिक्षा और किसी विषय विशेष पर महत्वपूर्ण शोध कार्य कर सकता है। इसमें महत्वपूर्ण रूप से Climate Change and Resilience AND Good Governanace जैसे विषयों पर कार्य करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है।

योग्यता — इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ महत्वपूर्ण मानक पूरे करने होते हैंं।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिये। 
  • पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिये आवेदक के पास ग्रेजुएशन की डिग्री व पीएचडी में प्रवेश के लिए मास्टर्स की डिग्री होनी आवश्यक है। 
  • आवेदक को अंग्रेजी में दक्ष होने के साथ ही आईईएलटीएस/टीओईएफएल/पीटीई में वैध स्कोर होना चाहिए।
  • आवेदक को भारत का मूल निवासी होना चाहिये। 

चयनित आवेदक को मिलने वाली सुविधायें - 
इस स्कॉलरशिप के लिये चयनित आवेदक को निम्न सुविधायें दी जाती है।
  • ट्यूशन फीस। 
  • रहने के लिये 491 न्यूज़ीलैंड डॉलर।
  • एस्टाब्लिश्मेंट अलाउंस के रूप में 3000 न्यूज़ीलेंड डॉलर।
  • मेडिकल और ट्रेवल इंश्योरेंस।
  • भारत से न्यूज़ीलेंड जाने व स्कॉलरशिप प्रोग्राम के पूरा होने पर भारत वापसी के लिए यात्रा खर्च।

आवेदक को चाहिये जरूरी दस्तावेज - 
इस स्कॉलरशिप के लिये आवेदक को निम्न दस्तोवजों की आवश्यकता होती है।
  • फोटो और सिग्नेचर
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र (अंकसूची)
  • आईईएलटीएस / टीओईएफएल स्कोर कार्ड
  • रेफरेंस लैटर
  • अधिकतम 500 शब्दों में तैयार किया स्टडी प्रपोजल प्लान
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

अंतिम तिथि — इस स्कॉलरशिप के लिये हर साल आवेदन बुलाये जाते हैं। साल 2020 के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2020 रखी गई है। समय — समय पर विविध कारणों से इन तारीखों में परिवर्तन होता रहता है। इसलिये आवेदक को जरूरी है कि वह संबंधित विभाग की वेबसाइट से इसकी पुष्टि कर ले।

वेबसाइट — आवेदक निम्न वेबसाइट से स्कॉलरशिप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या संबंधित विभाग के पते से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

http://proposal.sakshat.ac.in/scholarship/

पता —  Ministry of Foreign Affairs and Trade, New Zealand,
195 Lambton Quay, Private Bag 18 901
Wellington 6160, New Zealand
Phone: +64 4 439 8000
Email: enquiries@mfat.govt.nz
                                                                   ------------------------

फुलब्राइट नेहरू मास्टर फैलोशिप

united state indian educational foundation, fulbright nehru scholarship, fulbright nehru fellowship,
fulbright nehru scholarship

यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईईएफ) की ओर से भारत के स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ने के लिए फुलब्राइट नेहरू मास्टर फैलोशिप प्रदान की जाती है। इस फैलोशिप के माध्यम से आ‌र्ट्स, कल्चरल मैनेजमेंट (हेरिटेज कंजर्वेशन एंड म्यूजियम स्टडीज), पर्यावरण शिक्षा, पब्लिक हेल्थ, अरबन एंड रीजनल प्लानिंग, जेंडर स्टडीज जैसे विषयों में यूनाईटेड स्टेट की चयनित यूनिवर्सिटी से मास्टर्स कर सकते हैं।

योग्यता —  इस फैलोशिप के लिये स्टूडेन्ट को निम्न मानकोें को पूरा करना जरूरी है।

  • किसी भी पंजीकृत भारतीय यूनिवर्सिटी से कम से कम 55 प्रतिशत मा‌र्क्स के साथ बैचलर डिग्री प्राप्त की हो। लेकिन बैचलर डिग्री चार साल की होनी चाहिये। 
  • बैचलर डिग्री चार साल की न होने पर मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है। 
  • डिग्री से संबंधित तीन वर्ष का अनुभव। 
  • यदि आवेदक कहीं जॉब कर रहा है तो उसे अपने नियोक्त् से इस फैलोशिप के लिये छुट्टी की मंजूरी संं​बंधी पत्र देना होगा। 

सुविधा —  इस फैलोशिप के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधायें निम्न हैं।

  •  j-1 वीजा
  •  इकोनॉमी क्लास का एयर टिकट
  •  ट्यूशन फीस
  •  यू.एस. में रहने फंड
  •  यू.एस. में रहने के दौरान इलाज का खर्च
  •  अन्य सुविधायें


वेबसाइट :  इस फैलोशिप के बारे में और अधिक जानकारी तथा आवेदक की प्रक्रिया इसकी आफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकता है।
http://www.usief.org.in/Fulbright-Nehru-Fellowships.aspx
                                                                    ------------------------

TATA SCHOLARSHIP IN CORNELL UNIVERSITY

tata, tata trust
cornell university new york

न्यूयार्क की Cornell University में Tata Education and Development Trust द्वारा हर साल 20 छात्रों को पढ़ने के लिये स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसके लिये जरूरी है कि किसी भी भारतीय छात्र का चयन Cornell University में हो गया हो। Cornell University की स्थापना 1865 में की गई थी। तब से अब तक यूनिवर्सिटी द्वारा ग्लोबल शिक्षा जगत में उच्च आयाम ​स्थापित किये गये हैं। इस विश्व विद्यालय में चयनित होने के बाद में कोई भी भारतीय छात्र स्कॉलरशिप के लिये आवेदन कर सकता है। यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से सिर्फ ग्रेजुएट स्तर के स्टूडेन्ट को दी जाती हैै। ग्रेजुएशन की अधिकतम अवधि चार वर्षों की ही मान्य है। इससे अधिक की अवधि होने पर सिर्फ आठ सेमेस्टर की पढ़ाई का खर्च ही स्कॉलरशिप के अंतर्गत मिल पाता है। इस स्कॉलरशिप की राशि एकमुश्त रूप से वार्षिक आधार पर प्रदान की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को स्कॉलरशिप नहीं दी जाती है। यह स्कॉलरशिप कुछ विशेष विषयों से ग्रेजुएशन करने वालों को प्रदान की जाती है। जैसे — आर्किटेक्चर, आर्ट एण्ड प्लानिंग, इंजीनियरिंग, एप्लायड इकॉनॉमिक्स, प्रबंधन, बॉयोलॉजिकल साइंस, फिजिकल साइंस, सोशल साइंस आदि।

योग्यता — इस स्कॉलरशिप के लिये निम्न योग्यता की आवश्यता होती है।
  • स्टूडेन्ट का भारत का मूल निवासी होना चाहिये।
  • स्टूडेन्ट ने भारत में रहकर ही हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई की हो।
  • स्टूडेन्ट का चयन कोर्नेल यूनिवर्सिटी में हो गया हो।

आवेदन प्रक्रिया — इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिये छात्र यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने के बाद आवेदन कर सकते हैं। इसके लिये सबसे पहले कॉलेज स्कॉलरशिप सर्विस प्रोफाइल बनाना होता है जो इस लिंक से बनाई जा सकती है। https://cssprofile.collegeboard.org/
इसके ​बाद निम्न लिंक पर जाकर फाइनेंशियल सहायता के लिये आवेदन कर सकते हैं।
https://finaid.cornell.edu/apply-for-aid

पता — Cornell University में एडमिशन सेल के आफिस से भी प्रवेश के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ​जो निम्न है —

Undergraduate Admissions Office

Cornell University

410 Thurston Avenue

Ithaca, NY 14850

admissions@cornell.edu

Tel: 607.255.5241


उम्मीद है दोस्तों आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। हमें इसके बारे में कमेंट कर जरूर बतायें।हम आपके लिये ऐसी ही और जरूरी जानकारियां लाते रहेंगे।

ये post पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ SHARE करना  भूलें। 


आप हमारे BLOG को EMAIL के माध्यम से SUBSCRIBE और NOTIFICATION के लिये नीचे राइट साइड में दिये गये बेल बटन पर क्लिक करना न भूलें।


फिर मिलेंगे नेक्सट टाइम नई जानकारी के साथ। तब तक के लिये जय हिन्द।
............................................................................................................................................................
नोट - दोस्तों हर जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पूरी सावधानी रखी जाती है। फिर भी समय के साथ जानकारियों में परिवर्तन होते रहते हैं। इसलिये आपसे अनुरोध है कि एक बार आफिसियल वेबसाइट पर जाकर तथ्यों की जांच जरूर कर लें।
............................................................................................................................................................



No comments